आज के समय में रोज़ आपको कुछ ना कुछ अजब गजब कहानी सुनने मिलेगा| उसमें से कुछ खबर तो ऐसी रहती है जिस पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है, और तो और कुछ ख़बरें तो विज्ञान के दावों के बिलकुल विपरीत रहता है| ऐसी ही एक कहानी पर हम बात करने वाले हैं, शायद इससे पहले भी आपने इसके बारे में कई बार सुना हो, क्यूंकि यह कहानी बहुत पुरानी है और दावा किया जाता है कि यह घटना 1915 में घटी थी|

यह कहानी दक्षिण कैरोलिना की एक लड़की की है जिसका नाम था Essie Dunbar, जिसकी मृत्यु 23 साल के उम्र में हो गई थी और उसे लगभग दफना ही दिया गया था, पर वह मौत के दुनिया से वापिस आ गई, अर्थात ज़िंदा हो कर बैठ गई| कहा जाता है की इसके बाद Essie Dunbar लगभग 47 साल और जिन्दा रहीं|

यह घटना सुनने में तो बड़ा ही काल्पनिक लगता है, परन्तु “बरीड अलाइव: द टेरिफाइंग हिस्ट्री ऑफ अवर मोस्ट प्रिमल फियर (Buried Alive: The Terrifying History of Our Most Primal Fear)” के लेखक जान बोंडेसन (Jan Bondeson) ने अपने बुक में यह दवा किया है कि यह बिलकुल ही सत्य घटना है| इसके बाद और भी बहुत से अखबारों में भी इस घटना का सच्चा होने का दवा किया गया है|

पर कौन हैं ये Essie Dunbar? क्या हुआ था इनके साथ? क्या है Essie Dunbar की सच्ची कहानी? सब कुछ जानते हैं, पढ़ते रहिये एस्सी डनबर की असली कहानी (Essie Dunbar real story)|

एस्सी डनबर कौन थीं? | Who was Essie Dunbar?

Essie Dunbar एक आम महिला थीं जिनका जन्म दक्षिण कैरोलिना के बार्नवेल काउंटी (Barnwell County) नाम के शहर में 1892 में हुआ था| Essie की एक बहन भी थीं| जन्म के लगभग 23 साल बाद सन 1915 में मिरगी (epilepsy) के वजह से Essie की अचानक देहांत हो जाती है| वहां मौजूद सारे डॉक्टर्स उनके मृत शरीर को आख़िरी बार अच्छे से जांच कर के उन्हें मृत घोषित कर देते हैं|

Essie Dunbar का अंतिम संस्कार का कार्य अगले दिन सुबह 11 बजे रखा जाता है, क्यूंकि Essie की बहन दूसरे शहर में रहती थीं और उनके आने में समय लगने वाला था| अगली सुबह Essie के अंतिम संस्कार का काम ठीक 11 बजे शुरू होता है, पर उस समय तक भी उनकी बहन वहां नहीं पहुंचे रहतीं है| उस क्रिया का नेतृत्वा Dr. D. K. Briggs कर रहे होतें हैं|

इसे भी पढ़ें: टेरेसा फिदल्गो की सच्ची घटना और उसका इतिहास

काफ़ी इंतज़ार के बाद जब Essie की बहन नहीं आती है, तब आख़िरकार उनके शरीर को दफ़नाने का काम शुरू होता है| Essie के मृत शरीर को लकड़ी के एक ताबूत में रखा जाता है और दफ़नाने के लिए 6 फ़ीट गहरे गढ़े में डाला जाता है, परन्तु उसी वक्त Essie की बहन वहां पहुँच जाती है| उनकी बहन के ज़िद्द करने के बाद Essie के ताबूत को फिर से बाहर निकाला जाता है, ताकि उनकी बहन आखिर बार उनका दर्शन कर सके|

पर जैसे ही ताबूत को बाहर निकाल के वापिस खोला जाता है, कुछ ऐसा होता है कि वहां मौजूद सभी लोगों के पैरो तले जमीं खिसक जाता है| ताबूत को खोलते ही Essie उठ कर बैठ जाती है और अपनी बहन को देख कर मुस्कुराने लगती है| वहां मौजूद सभी लोग और खुद Essie की बहन यह देख कर बहुत डर जाते हैं, और चिल्लाने व भागने लगते हैं|

इसी अफरा तफ़री में वहां मौजूद 3 मंत्री उसी कब्र में गिर जाते हैं, और इतना ज्यादा डर जाते हैं कि खुद को बाहर निकालने के लिए  आपस  में मुठभेड़ करने लगते हैं| और इसी वजह से एक मंत्री की तीन पसलियां टूट जाती है|

इस घटना के बाद एस्सी डनबर का जीवन | Life of Essie Dunbar After This Incidence

उस घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोगों को लगा था कि वो Essie नहीं थी, बल्कि Essie की भूत है जो ताबूत में उठ कर बैठ गई थी| इसके बाद भले ही वो अपने घर पर आ गई हो, पर फिर भी  उनके मोहल्ले वाले और आसपास के सभी लोग Essie को बड़े ही अजीब नज़रों से देखते थे, कुछ लोग तो ऐसा भी कहते थे की वह Essie नहीं है, वो ज़ोम्बी (zombie) है और मौत के बाद Essie ज़ोम्बी बन गई है| हालांकि ऐसी कोई भी बात साबित नहीं हुई| यह भी कहा जाता है की बाद में Essie Blackville में स्थानीय लोगों के बिच काफी प्रसिद्ध हो गई थी|

बाद में उनकी मृत्यु 1962 में हुई, मतलब उस घटना के 47 साल के बाद|

हांलाकि इस कहानी का कोई आधिकारिक (official) दावा नहीं है, तो एक तरह से देखा जाये तो यह घटना अभी भी अप्रमाणित है| कहा जाता है कि इस घटना के बारे में दक्षिण कैरोलिना के लोकल समाचार खबरों ने 1960, 1970 व 1970 के समय में काफी कुछ छापा था, जिसके बाद ही यह खबर वायरल हुई थी|

Previous articleTop 30 Penny Stocks to Buy in India 2022 in Hindi | भारत में खरीदने के लिए शीर्ष 30 पैनी स्टॉक्स 2022
Next articleSara Tendulkar Educational Qualification: आख़िर क्या है सारा तेंदुलकर की शैक्षणिक योग्यता? विस्तार से जाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here