सोशल मीडिया, एक ऐसा जगह है जो आज के समय में 90% से ज्यादा युवाओं का ध्यान अपने तरफ खिंचता है| आज के समय में अधिकतर लोग किसी न किसी सोशल मीडिया चैनल से जुड़ें हुएं हैं| कोई यूट्यूब (YouTube) से जुड़ा है तो कोई टिकटोक (TikTok) से, कोई इंस्टाग्राम से जुड़ा है तो कोई फेसबुक से, ये सब के अलावा पता नहीं  और भी कितने सोशल मीडिया चैनल्स हैं, जैसे की लिंक्डइन (LinkedIn), स्नैपचैट (Snapchat), आदि|

इन सब सोशल मीडिया चैनल की खास बात यही है कि ये सिर्फ युवाओं को ही अपनी ओर आकर्षित नहीं करता, यह तो बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है| आज के समय में युवाओं के अलावा हर उम्र के लोग सोशल मीडिया में पाएं जातें हैं|

सोशल मीडिया चैनल्स की सबसे अच्छी बात यह है की ये बहुत से क्रिएटिव लोगों के लिए पैसे कमाने का एक माध्यम है| बहुत से लोग बहुत अच्छे अच्छे कंटेंट बना कर इन प्लेटफॉर्म्स के जरिया नाम और पैसे दोनों ही कमा रहें हैं| वैसे ही एक प्रसिद्ध यूट्यूबर (YouTuber) के बारें में हम इस लेख में बात करने वाले हैं, जिनका नाम है विवेक मिश्रा और वो यूट्यूब (YouTube) में मुख्यतः विवेक गोल्डन के नाम से जाने जाते हैं|

विवेक मिश्रा विकी | Vivek Mishra Wiki

विवेक मिश्रा एक बहुत ही प्रसिद्ध यूट्यूबर और प्रैंकस्टर्स हैं, सोशल मीडिया में इन्हे विवेक गोल्डन के नाम से जाना जाता है| आम तौर पर लोग इन्हे इनके असल नाम से ज्यादा विवेक गोल्डन नाम से ही जानते हैं| और इनका यूट्यूब चैनल भी ‘विवेक गोल्डन’ नाम से है| इनको गोल्डन भाई कहा जाना पसंद है|

अगर आप इनको यूट्यूब या इंस्टाग्राम पे फॉलो करते होंगे, या फिर इनका वीडियोस वगैरह देहते होंगे तो आपको पता होगा कि इनको सोने (Gold) का बहुत शौख है| विवेक को आप अधिकतर बहुत सरे गोल्ड के साथ देखेंगे, उनके गले में बहुत सारे सोने के चैन और उनके उँगलियों में बहुत सारे सोने के अंगूठियां देखने को मिलेगा|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vivek golden (@vivek_golden_)

विवेक मिश्रा का यूट्यूब (Youtube) से रिश्ता

यूँ तो आपको यूट्यूब (YouTube) में रोज ही बहुत से यूट्यूबर (YouTuber) मिलेंगे, पर गोल्डन भाई की बात कुछ और ही है| विवेक गोल्डन बाकि यूट्यूबर (YouTuber) से थोड़े अलग हैं| विवेक यूट्यूब चैनल में प्रैंक वाले वीडियोस डालते है| अगर आप इनके वीडियोस को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे की इनके बहुत से वीडियो सामाजिक मदद वाले रहते है| अपने वीडियोस में विवेक अनजान लोगों के पास पहुंचते हैं और उनसे बात करने की कोशिश करते है, और उस अनजान का प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करते हैं| वीडियो के अंत में वो अपने पात्र को बताते हैं कि ये एक प्रैंक है और सामने कैमरा लगा है, जिसमे वीडियो बन रहा है|

विवेक ने अपना यूट्यूब चैनल ‘विवेक गोल्डन’ को 16 दिसंबर 2018 में बनाया था और उन्होंने इसमें पहला वीडियो 18 दिसंबर 2018 को डाला था| इसके बाद वो लगातार कुछ दिनों के अंतराल में अच्छे अच्छे वीडियो डालते ही रहते थे| इनके वीडियो का मुख्य विषय प्रैंक, सामाजिक प्रयोग (social experiment), मनोरंजन आदि रहता है|

विवेक गोल्डन के यूट्यूब चैनल में अब तक 1 मिलियन (10 लाख से ज्यादा) से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं, और कुल व्यू 25 करोड़ से भी ज्यादा हो गए हैं|

यूट्यूब के अलावा विवेक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी काफी एक्टिव हैं| इंस्टाग्राम में इनके 49,000+ फॉलोवर्स हैं|

विवेक मिश्रा की पेशेवर ज़िंदगी | Vivek Mishra’s Professional Life

विवेक मिश्रा ने अपना स्नातक इंजीनियरिंग में किया है और पेशे से विवेक एक IT इंजीनियर और मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर (Mobile App Developer) हैं| वैसे तो विवेक किसी एक कंपनी के साथ जुड़े हुए नहीं है और ना ही ये किसी कंपनी में जॉब करते हैं| असल में विवेक एक फ्रीलांसर हैं, और इनको फ्रीलांसिंग करना ही अच्छा लगता है| विवेक किसी एक कंपनी के साथ बांध के नहीं रहना चाहते, इसलिए उन्होंने अपने लिए जॉब के जगह फ्रीलान्स करियर को चुना|

इसके अलावा विवेक अपने यूट्यूब चैनल ‘विवेक गोल्डन’ के Ad monetization से भी पैसे कमाते हैं|

सामाजिक जीवन | Social Life

विवेक सामाजिक तौर पे बहुत अच्छे इंसान है, वो हमेशा जरुरतमंदो की मदद करना चाहतें हैं और करते भी रहते हैं| उनको जरुरतमंदो की मदद कर के कितनी ख़ुशी मिलती है, ये आप निचे दिए गए वीडियो को देख कर ही जान सकते हो:

विवेक अक्सर लोगों की मदद करते या किसी की सहायता करते दिख जातें है, उनका यही व्यवहार इनको दूसरों से बहुत अलग बनता है| ये एक सच्चे देशभक्त हैं और अपने भारत देश के लिए भी बहुत कुछ करना चाहते हैं| ये अपने कमाई का बहुत कुछ इन सब सेवा कार्यो में लगते हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vivek golden (@vivek_golden_)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vivek golden (@vivek_golden_)

इन सब के अलावा विवेक को शायरी का बहुत शौख है| वे अक्सर बहुत ही अच्छी अच्छी शायरी करते रहते है|

Previous articleAishwarya and Dhanush Children/ Kids | ऐश्वर्या और धनुष बच्चे कौन हैं और उनके कुछ दिलचस्प तथ्य
Next articleMulayam Singh’s Second Wife Sadhana Gupta Wiki | मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का जीवन परिचय

14 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here