Namita Thapar Husband Vikas Thapar Biography
Photo: Instagram/namitathapar

आप में से बहुत से लोगों ने सोनी टीवी (Sony TV) में प्रसारित होने वाले नये शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) को देखा ही होगा, और आप में से बहुत से लोगों ये पता ही होगा की ये रियलिटी शो किसपे आधारित है| अगर नहीं पता तो हम आपको सब कुछ विस्तार से बतातें हैं, इस लेख को पूरा पढतें रहें|

इससे पहले की हम इस शो के बारें में और विस्तार से बात करें, इस लेख के मुख्य विषय के बारे में एक छोटा सा परिचय दे दें| इस लेख का मुख्या विषय है नमिता थापर के पति विकास थापर (Namita Thapar’s husband Vikas Thapar), और हम विकास थापर के जीवन से जुड़े सारी बातों को आप के साथ साझा करना चाहते हैं इस विकास थापर जीवनी (Vikas Thapar Biography) लेख में|

पर कौन है ये नमिता थापर और विकास थापर? आप को बता दें कि नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया शो के 7 शार्क पैनल में से एक शार्क है| और आसान शब्दों में कहें तो आप इन्हे एक जज कह सकतें है, जो की एक निवेशक (investor) है| और जब से इस शो पर एक शार्क के तौर पर आ रहीं है, तब से पाठकों के मन में ये जानने की उत्सुकता है की आखिर इनके पति कौन है और क्या करतें हैं? और इनका परिवार में कौन कौन हैं?

“शार्क टैंक इंडिया” क्या है?  | What is “Shark Tank India?”

शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) एक रियलिटी शो है जो अमेरिकन टीवी शो शार्क टैंक (Shark Tank) से अपनाया गया है| यह शो 20 दिसंबर 2021 को पहली बार सोनी टीवी में प्रसारित हुआ था| यह एक बिज़नेस रियलिटी शो है जिसमे नए बिजनेसमैन या उद्यमी (entrepreneur) प्रतियोगी होते हैं, और अपने नए-नए बिज़नेस के विचारों को निवेशकों से सामने प्रस्तुत करतें हैं|

इस शो में निवेशकों को शार्क कहा जाता है (या फिर आप जज भी कह सकतें है)| इस शो में कुल मिलकर 7 शार्क हैं, जिनमे से कोई भी 5 इस शो के हर एक एपिसोड में रहते हैं| ये शार्क (जो की निवेशक हैं), प्रतियोगियों के नए बिज़नेस विचारों को सुनते हैं और अगर किसी भी शार्क को कोई आईडिया पसंद आता है तो वो उनके आईडिया पर आवश्यकता के अनुसार निवेश करता है, ताकि उनका बिज़नस आगे बढ़ सके|

नमिता थापर कौन है? | Who is Namita Thapar?

जैसा की हमने बताया की शार्क टैंक इंडिया में 7 शार्क है, तो उनमे से एक शार्क है नमिता थापर| नमिता इस शो में एक निवेशक है जिनका मुख्या उद्देश्य है छोटे बिज़नेस में निवेश करना और उनको आगे बढ़ने में मदद करना|

नमिता का जन्म 1977 में पुणे में हुआ और उन्होंने ने अपनी शुरुआत की पढाई पुणे में ही किया| उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कॉमर्स में पुणे यूनिवर्सिटी से ही किया, बाद में उन्होंने अपना MBA 2001 में नार्थ कैरोलीना (North Carolina) में किया| नमिता के माता पिता है भावना मेहता और सतीश मेहता|

सतीश मेहता Emcure Pharmaceuticals कंपनी के संस्थापक है, जो की पुणे में है| पेशे से नमिता इसी कंपनी में Indian executive director हैं, और नमिता थापर की संपत्ति (net worth) करीब 418 करोड़ रुपये हैं|

नमिता थापर के पति विकास थापर कौन है? | Who is Namita Thapar’s Husband Vikas Thapar?

विकास थापर नमिता के पति है और  वो भी Emcure Pharmaceuticals काम करते हैं| वो करीब 15 साल से इस कंपनी के प्रबंधन टीम के हिस्सा है| इससे पहले विकास सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) में रहते थे और Ebay/Paypal जैसे बड़े कंपनियों के साथ काम कर चुकें हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

विकास यूरोप और कनाडा में Emcure कंपनी का विस्तार और वृद्धि के योजना से जुड़े हुए है| Emcure के inorganic growth plans में विकास थापर एक अहम् भूमिका निभा रहे हैं|

विकास ने अपना स्नातक का पढाई सैन डिएगो (San Diego) के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of California) से प्रबंधन विज्ञान (Management Science) में पूरी की है| बाद में उन्होंने अपना MBA यूएससी मार्शल स्कूल ऑफ बिजनेस (USC Marshall School of Business), दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of Southern California) से की है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

नमिता थापर और विकास थापर के बच्चे | Namita Thapar & Vikas Thapar’s Kids

नमिता थापर और विकास थापर के दो बचें है, और उनका नाम है वीर थापर और जय थापर| निचे कुछ तस्वीरें हैं विकास, नमिता और उनके बच्चों की|

तो फिर बताइये, क्या आप भी देखतें हैं शार्क टैंक इंडिया? और आपको इसमें क्या अच्छा लगता है? कृपया कमेंट सेक्शन में कमेंट कर के बताएं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

Previous articleTeresa Fidalgo Real Story & History in Hindi | टेरेसा फिदल्गो की सच्ची घटना और उसका इतिहास
Next articleभारत सरकार की डाक बचत और निवेश योजनाएं | Postal Saving & Investment Schemes in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here