अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में अपनी 201 रनों की धुआंधार पारी के बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell’s wife) काफी सुर्खियों में हैं। मैक्सवेल की इस शानदार परफोर्मेंस पर वाइफ विनी रमन ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की थी। विनी रमन का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं कौन हैं विनी रमन|
मूल भारतीय हैं विनी
View this post on Instagram
रमन (Who is Vini Raman) मेलबर्न की एक लोकप्रिय भारतीय मूल की फार्मासिस्ट हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल के साथ चर्चा में हैं। विनी का जन्म 3 मार्च 1993 को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन मेलबर्न में पूरा किया और अपनी बुनियादी शिक्षा मेंटन गर्ल्स सेक कॉलेज, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में पूरी की।
विनी रमन विकी – मेलबर्न स्थित लोकप्रिय भारतीय फार्मासिस्ट विनी रमन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मेलबर्न मेडिकल स्कूल में एडमिशन लिया, जहां उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। विनी ने मेडिकल साइंस में डिग्री के साथ कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और ऑस्ट्रेलिया में फार्मासिस्ट के रूप में काम करने लगीं। कुछ दिनों बाद विनी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी बन गईं. अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल से उनकी लाइफ सुर्खियों में है। अब तक विनी को इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ अवॉर्ड सेरेमनी समेत कई इवेंट्स पर साथ देखा जा चुका है।
खबरों के मुताबिक, 2019 में जब कई लोगों ने मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण मैक्सवेल से दूरी बनाना ही मुनासिब समझा, तब विनी ने उनका ख्याल रखा और मैक्सवेल को मानसिक तौर पर सही होने में पूरा सहयोग दिया। अपनी बीमारी से उबरने के बाद मैक्सवेल ने पिछले साल 26 फरवरी, 2020 को विनी से सगाई कर ली। लेकिन कोरोना के कारण कपल को शादी के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा था।
विनी रमन परिवार
विनी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में एक तमिल ब्राह्मण हिंदू परिवार में हुआ था। उनका पूरा परिवार हिंदू धर्म में विश्वास रखता है । उनके माता-पिता उनके जन्म से कुछ साल पहले भारत से ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उनके परिवार का संबंध चेन्नई शहर से है लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ। कुछ वर्षों के बाद, विनी ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता भी प्राप्त कर ली।
विनी के पिता का नाम वेंकट रमन और मां का नाम विजय लक्ष्मी रमन है। उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम मधु रमन है और वह पेशे से एक नर्स हैं।
मार्च 2022 में मैक्सवेल और विनी रमन ने शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी अकसर चर्चा में रही है। इसी साल यह कपल (Vini Raman Child) एक प्यारी सी बेटी के मां-बाप बने हैं।
विनी रमन भारतीय संस्कृति के काफी करीब हैं। विनी और मैक्सवेल ने क्रिश्चियन के साथ ही हिंदू रीति रिवाज से भी शादी रचाई थी। दोनों भारतीय रीति-रिवाज से भी शादी करना चाहते थे इसी कारण दोनों ने चेन्नई में अपने खास रिश्तेदारों की उपस्थिति में तमिल रीती रिवाज से शादी की थी। विनी ने गोदभराई की रस्म भी पूरे भारतीय संस्कृति से की थी
विनी रमन उम्र, हाईट और वजन
विनी रमन (Vini Raman Age) साल 2022 में उनतीस साल की हैं और वह पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं।
विनी रमन की ऊंचाई पांच फीट तीन इंच यानी 165 सेमी है। उनका वजन 59 किलोग्राम है और शरीर का माप 34-26-34 है। उसकी आंखों का रंग गहरा भूरा और बालों का रंग भूरा है।
विनी रमन पसंदीदा चीजें
विनी को खाने में टैकोस, मार्गरीटा पिज़्ज़ा और कॉफ़ी पसंद है। इसके अलावा उसे गोल्फ और स्नूकर गेम्स पसंद है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग, ट्रैवल करना और स्टेडियम से मैच देखना भी बहुत पसंद है।
ग्लेन मैक्सवेल और विनी की लव स्टोरी
विनी रमन ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि मैक्सवेल और उनकीमुलाकात 2013 में मेलबर्न के एक कार्यक्रम में हुई थी। विनी ने यह भी बताया था कि बातचीत की पहली पहन मैक्सवेल की ओर से की गई थी। अगस्त 2017 में, विनी ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिससे दोनों के डेटिंग की बातें सोशल मीडिया पर होने लगी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल ने अपने पेज पर रेग्युलर विनी के साथ तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी थी। जिससे इन दोनों के डेटिंग की खबरों पर मुहर लगी थी|
विनी रमन का कहना है कि मैक्सवेल पहली मुलाकात में ही विनी से इंप्रेस हो गए थे और बाद में उन्होंने ही प्रपोज किया था।
उस बाद 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड फंक्शन में ग्लेन मैक्सवेल अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ ही पहुंचे थे। जिसके बाद से ही विनी रमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी थीं। 2020 के भी क्रिकेट अवार्ड्स में ग्लेन मैक्सवेल विनी (Glenn Maxwell and Vinnie’s love story) को अपने साथ ले गए थे। चार सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
तमिल भाषा में था मैक्सवेल की शादी का कार्ड
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के शादी का कार्ड देखकर नेटिजन्स यह देखकर चौंक गए थे। दरअसल शादी का कार्ड अंग्रेजी और तमिल भाषा दोनों में छपा था।
विनी रमन करंट अफेयर्स
Instagram post of Glenn Maxwell’s wife, Vini Raman. pic.twitter.com/1QAzwdndKk
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 20, 2023
वर्ल्ड कप के बाद विनी रमन को जमकर ट्रोल किया गया।
दरअसल भारतीय होकर ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किये थे। किंतु विनी ने ट्रोल्स को रिप्लाई देते हुए कहा कि इन सबको छोड़कर दुनिया में और भी कई मुद्दे हैं, वहां जाकर आवाज उठाओ।
गौरलतब है कि विनी और मैक्सवेल के बच्चे का नाम लोगान है। इसी को लेकर विनी ने एक पोस्ट शेयर किया था कि लोगान को यह सफर याद नहीं रहेगा। मेलबर्न से सिंगापुर और वहां से भारत के अनेकों शहर होते हुए अहमदाबाद में फाइनल खेल टीम सिंगापुर से मेलबर्न चली जाएगी। उस बाद ही लोग विनी पर बरस पड़े थे।