What is Moye moye Trend

पिछले कुछ सालों से क़माल का ट्रेंड चल रहा है अगर आपको किसी भी गाने को ट्रेडिंग बनाना हो तो आप इंस्टाग्राम पर रील बना लीजिए। दरअसल उसे पर रील्स बनाकर शेयर करने से वह सॉन्ग रातों-रात ही वायरल हो जाता है और लोगों की जुबान पर छा जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TEYA DORA (@iamteyadora)

आज के समय में अगर आपको कोई भी गाना ट्रेंडिंग बनाना है तो उसे इंस्टाग्राम पर ले आइए। उस पर रील्स बनाकर शेयर कर दीजिए। रातों रात वह वायरल हो जाएगा और लोगों की जुबां पर छा जाएगा। इन दिनों इंस्टाग्राम पर ‘मोए मोए’ खूब सुनाई दे रहा है। हर दूसरी रील इस गाने पर नजर आती हैं, जिसमें लोग क्रिंज कंटेंट बनाकर शेयर करते हैं। और ये सिर्फ देश में नहीं, बल्कि दुनियाभर में ‘मोए मोए’ ट्रेंड हो रहा है। आइए इसके पीछे की कहानी और मतलब बताते हैं।

‘मोये मोये’ ट्रेंड कहां से आया ? तो हम आपको बताते हैं. ‘मोये मोये’ ट्रेंड सर्बियाई lyricist और singer तेया डोरा (Sung by Serbian singer-songwriter Teya Dora) के ‘डीजानम’ (Dzanum) नाम के म्यूजिक वीडियो अल्बम से आया है।

दरअसल, Moye Moye सोशल मीडिया के जरिए इतना फेमस हो गया है कि हर किसी वीडियो में इसकी झलक देखने को मिल ही जाती है। ये शब्द अब एकदम ‘पुष्पा’ फिल्म के डायलॉग जितना फेमस हो गया है। Dzanum  के एलबम को यूट्यब पर भी 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘मोए मोए’ का हिंदी में मतलब

लोगों के बीच इस गाने को लेकर दिख रहे क्रेज को देख सिंगर तेया भी हैरान हैं। टिक टॉक से शुरू हुआ यह सॉन्ग इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। सर्बियाई सिंगर द्वारा गाए गए इस सॉन्ग को लोग जहां Moye Moye कहते हैं। असल में यह ‘Moje More’  है। हालांकि इसकी क्लिप पर ‘मोए मोए’ ही लिखा है, जिससे सही टाइटल नहीं पता। वहीं, इस गाने का मतलब (moye moye trend meaning) है- मेरा बुरा सपना।

‘मोए मोए’ का मजाक बना रहे लोग

इस सॉन्ग में में सिंगर अपनी अधूरी रह गई इच्छाओं के दर्द को बयां कर रही हैं। इतना ही नहीं, निराशा के बीच वह एक बेहतर भविष्य की चाहत रखती है। बुरे सपनों से जूझते हुए वह आगे के लिए मेहनत करती है। और यही सब इस गाने के जरिए दिखाने का प्रयास किया गया है। यह गाना सभी को एक प्रेरणा देता है। मगर लोगों ने इसका बिना मतलब जाने, इस गाने की भावनाओं को बिना समझे, मजाक बना दिया है और एक ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। हालाँकि इस moye moye trend की कंपैरिजन हम किसी विकलांगता का मज़ाक उड़ाने के रूप में की जा सकती है।

जानते हैं क्या है मोये-मोये का मतलब?

सर्बिया में ‘मोये मोरे’ का अर्थ होता है बुरा सपना। Teya Dora का ये गीत अधूरी आकांक्षाओं की पीड़ा, निराशा के बीच एक उज्जवल भविष्य के लिए लगातार संघर्ष- प्रयास और बार-बार आने वाले बुरे सपनों से लगातार जूझते रहने की कहानी बयां करता है।

भारत में मोये मोये का ट्रेंड

भारत भी मोये-मोये का ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। बात सिर्फ रील्स बनाने तक नहीं रुकी बल्कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार के बाद तो मोये-मोये वाले मीम्स और रील्स (moye moye meme) एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए थे। इस दिल दहला देने वाले मैच के बाद, देश में यह चलन आसमान छू गया। नेटिजन्स ने इसे वर्ल्डकप से संबंधित वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करना शुरू कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया Moye Moye Meme

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भी मोये-मोय सॉन्ग बेस्ट एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में लोगों को रोड सेफ्टी को लेकर जागरूक किया गया था।

दिल्ली पुलिस हमेशा से ही सार्वजनिक जागरूकता फैलाने के लिए नियमित रूप से पॉप संस्कृति संदर्भों का उपयोग करती है। बीते महीने 24 नवंबर को, उन्होंने एक्स पर रोड सेफ्टी के बारे में बात करने के लिए ‘मोये मोये’ वीडियो meme का इस्तेमाल किया। इसी तरह, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी मोटरसाइकिल पर सवारी करते समय उचित व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक ‘मोये मोये’ मीम वीडियो शेयर किया था।

Previous articleडंकी मूवी कहानी: आने वाली SRK मूवी में क्या उम्मीद करें | Dunki Movie Story: What to Expect in the Upcoming SRK Movie
Next articleलक्षद्वीप मालदीव की तरह विकसित क्यों नहीं है? | Why is Lakshadweep Not Developed Like Maldives?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here